छत्तीसगढ़
शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Shantanu Roy
19 May 2026 10:08 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बिहार के गया जिले के ग्राम बुधौर निवासी अनिल दास वर्तमान में विंध्यासर, थाना सकरी क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करता है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 17 मई को अपने साथी सुनील दास के साथ सकरी साप्ताहिक बाजार में राशन सामग्री खरीदने गया था। दोनों सामान लेकर वापस अपने निवास की ओर लौट रहे थे।
इसी दौरान लाखासार मोड़ के पास दो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों की पहचान ईश्वर यादव उर्फ सत्तु और संजीत जांगड़े उर्फ विक्कू के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित और उसके साथी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के व लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित को चोटें आईं, जिसके बाद उसने किसी तरह मौके से बचकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना सकरी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी ईश्वर यादव उर्फ सत्तु (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम काठाकोनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी संजीत जांगड़े उर्फ विक्कू की तलाश की जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsबिलासपुरसकरी थानामारपीटशराब के लिए पैसेअनिल दासईश्वर यादवसंजीत जांगड़ेलाठी से हमलागिरफ्तारीफरार आरोपीपुलिस कार्रवाईलाखासार मोड़विंध्यासरगया जिलान्यायिक रिमांडसाप्ताहिक बाजारसकरी पुलिसअपराध दर्जBilaspurSakri Police StationAssaultMoney for AlcoholAnil DasIshwar YadavSanjit JangdeAttack with a StickArrestAbsconding AccusedPolice ActionLakhasar ModVindhyasarGaya DistrictJudicial RemandWeekly MarketSakri PoliceCase Registered. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





