छत्तीसगढ़
मैरिन ड्राइव में की मारपीट, मामले में 9 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार
Shantanu Roy
22 April 2026 7:19 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के मैरिन ड्राइव क्षेत्र में हुए गंभीर मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों और 3 विधि के साथ संघर्षरत नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में हत्या के प्रयास और बलवा सहित कई गंभीर धाराएं जोड़ते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह घटना 22 अप्रैल की रात करीब 1 बजे शनि मंदिर के पास मैरिन ड्राइव क्षेत्र में हुई, जब एक छोटा हाथी वाहन को सड़क किनारे खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर स्थिति हिंसक हो गई और एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता चाहत जैन (27 वर्ष), निवासी कालिंदी कुंज, 21 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ कोष्टापारा स्थित देवांगन धर्मशाला में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद रात में सभी लोग मोटरसाइकिल से जूटमिल लौट रहे थे। इसी दौरान मैरिन ड्राइव के पास सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन को रास्ते में खड़ा करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वाहन चालक मोहम्मद शेख अफताफ और उसके साथियों—समीर खान, मीत वर्मा, रोहन यादव, शंकर साहू सहित अन्य ने मिलकर पहले गाली-गलौज की और फिर डंडा, लाठी, लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। इस हमले में चाहत जैन समेत शिवम बघेल, ऋषभ चौहान और सागर बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रारंभिक रूप से अपराध क्रमांक 211/2026 दर्ज किया गया। शुरुआत में बीएनएस की विभिन्न धाराएं 296, 351(2), 115(2), 191(2) लगाई गई थीं, लेकिन बाद में क्योरी रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद हत्या के प्रयास से संबंधित धाराएं 351(3), 190, 191(3), 109(1) भी जोड़ी गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें विधि के साथ संघर्षरत बालक के रूप में कार्रवाई में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड और डंडे भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में मीत वर्मा, रोहन यादव, समीर खान, शंकर साहू, शेख मोहम्मद अफताफ, शाख माह जुनैद, राज केवंत, विश्राम सारथी और कान्हा सहित अन्य शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हिंसा को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें और पुलिस को सूचना दें, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिसके बाद पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी है।
Tagsरायगढ़मैरिन ड्राइवकोतवाली पुलिसमारपीट मामला9 आरोपी गिरफ्तार3 नाबालिगहत्या का प्रयासबलवाछोटा हाथी विवादबेसबॉल बैट हमलालोहे की रॉडडंडा हमलाएसएसपी शशि मोहन सिंहन्यायिक रिमांडरायगढ़ हिंसासड़क विवाददेवांगन धर्मशालाशादी कार्यक्रमजूटमिलशनि मंदिरबीएनएस धाराएंगंभीर चोटमेडिकल रिपोर्टपुलिस कार्रवाईसार्वजनिक हिंसाकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़ समाचारअपराध मामलावाहन विवादपुलिस जांचRaigarhMarine DriveKotwali policeassault case9 accused arrested3 minorsattempt to murderriotChhota Hathi disputebaseball bat attackiron rodstick attackSSP Shashi Mohan Singhjudicial remandRaigarh violenceroad disputeDevangan Dharamshalawedding functionJute MillShani TempleBNS sectionsserious injurymedical reportpolice actionpublic violencelaw and orderChhattisgarh newscrime casevehicle disputepolice investigation
Next Story





