छत्तीसगढ़
कृषि महाविद्यालय परिसर में छात्र पर मारपीट का आरोप, पीएचडी छात्र घायल
Shantanu Roy
24 May 2026 10:47 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित सत्यम बालक छात्रावास में एक पीएचडी छात्र के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान बताई जा रही है, जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित छात्र कमल साहू ने बताया कि वह ग्राम कान्हाभेरा, पोस्ट रवेली, जिला कबीरधाम का निवासी है और वर्तमान में कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन में पीएचडी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह कृषि महाविद्यालय तेलीबांधा रायपुर स्थित छात्रावास के रूम नंबर 92 में रह रहा है।
घटना 22 मई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है। छात्र के अनुसार, वह अपने मित्र कमल साहू के साथ कृषि मंडपम में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान बैठा था, तभी कुछ छात्र वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि अनुराग गवेल, गगन निषाद और उनके दो अन्य साथियों ने पहले उसे धक्का दिया। जब उसने इसका कारण पूछा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मां-बहन को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। छात्र ने बताया कि जब उसने कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की बात कही, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उसे होंठ, माथे, गर्दन और सीने में चोटें आई हैं, जिससे उसे काफी दर्द हो रहा है। घटना के दौरान छात्र के मित्र ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके कारण विवाद कुछ समय बाद शांत हुआ। हालांकि, तब तक छात्र गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई गाली-गलौज और मारपीट से वह मानसिक रूप से भी आहत हुआ है। उसने इस पूरे मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने की बात कही है।
फिलहाल घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। छात्रों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए मौजूद व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्र ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसी घटनाओं से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है।
Tagsरायपुरकृषि महाविद्यालयछात्र मारपीटसत्यम बालक छात्रावासपीएचडी छात्रअनुराग गवेलगगन निषादवार्षिक उत्सवछात्र विवादछत्तीसगढ़ न्यूजमारपीट मामलाकैंपस हिंसाRaipurAgriculture Collegestudent fightSatyam Boys HostelPhD studentAnurag GawelGagan Nishadannual functionstudent disputeChhattisgarh Newsfight casecampus violenceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





