छत्तीसगढ़

ASP ने पुलिस जवानों का लिया जनरल परेड

Nil dhankar
3 Jun 2022 1:01 PM IST
ASP ने पुलिस जवानों का लिया जनरल परेड
x

गरियाबंद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा पुलिस लाइन में सभी पुलिस जवानों का परेड लिए। एएसपी ने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना। परेड के दौरान पुलिस जवानों के टर्नआउट उच्चकोटि का पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा दिया गया एवं जिन पुलिस जवानों का टर्नआउट सामान्य स्तर का पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई।

साथ ही साथ वाहन शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया वाहनों के रखरखाव एवं मियाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। परेड में उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं 95 अन्य अधिकारी/ कर्मचारी परेड में सम्मिलित रहे।

Next Story