छत्तीसगढ़
ASP अभिषेक माहेश्वरी पर पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप, शिकायत पत्र हुआ वायरल
Shantanu Roy
2 April 2025 9:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पदस्थ रहने के दौरान ASP अभिषेक माहेश्वरी ने अपनी पैतृक संपत्ति को हड़पा था, इस मामले की शिकायत उनके चचेरे भाई अमित माहेश्वरी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के गृहमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित सैकड़ों अधिकारियों को की थी, परंतु तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास एवं चहेते अफसर होने के चलते माहेश्वरी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
शिकायत पत्र पर अमित माहेश्वरी ने अपने भाई पर आरोप लगाया है कि वे ASP अभिषेक के आतंक, अत्याचार और अन्याय से प्रताड़ित थे। अमित द्वारा पैतृक संपत्ति पर अपना हिस्सा मांगने पर ASP अभिषेक द्वारा अश्लील गाली–गलौज करते हुए पद का रौब दिखाकर अपनी पहुंच तत्कालीन सीएम बघेल से होने की धमकी देते हुए पुलिस एवं माफिया द्वारा उठवाकर कटवाकर फेकने की धमकी तक दे डाली। अमित ने बताया कि वह अपने भाई ASP अभिषेक माहेश्वरी के आतंक से काफी डरा–सहमा था एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुका था।
सत्ता गलियारों से सेटिंग कर शहरी जिलों में पोस्टिंग
अमित ने पत्र में आरोप लगाया है कि ASP अभिषेक अपनी ऊंची पहुंच के चलते हमेशा से ही बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जैसे जिलों में पदस्थ रहे,कभी भी अभिषेक की पोस्टिंग दूर–दराज के क्षेत्रों में नहीं हुई। फिलहाल यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, ASP अभिषेक माहेश्वरी पर अपने पद का दुरुपयोग कर अपने चाचा–चाची सहित बहन व भाई पर अत्याचार का आरोप है। वही अमित ने शिकायत पर साफ लिखा है कि उनके परिवार से किसी भी व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु होती तो उसका जिम्मेदार केवल ASP अभिषेक माहेश्वरी होता। अमित ने तत्कालीन सीएम से अपने परिवार की रक्षा एवं ASP अभिषेक माहेश्वरी की पोस्टिंग की जांच की मांग की थी परंतु सीएम बघेल के खास चुनिंदा अधिकारी होने के चलते अमित की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई बल्कि पूरा पुलिस महकमा अमित को धमकाने में लग गया था।
TagsASP अभिषेक माहेश्वरीपैतृक संपत्ति विवादसत्ता संरक्षणपुलिस महकमाशिकायत पत्र वायरलपद का दुरुपयोगपरिवार पर अत्याचारपोस्टिंग सेटिंगASP Abhishek MaheshwariAncestral Property DisputePolitical ProtectionPolice DepartmentViral Complaint LetterAbuse of PowerFamily HarassmentPosting Manipulationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





