छत्तीसगढ़

होटल संचालक से हिसाब-किताब मांगना पड़ा भारी, कर्मचारी ने की गाली-गलौज और मारपीट

Shantanu Roy
20 Aug 2025 8:07 PM IST
होटल संचालक से हिसाब-किताब मांगना पड़ा भारी, कर्मचारी ने की गाली-गलौज और मारपीट
x
छग
Sarkhor. सरखोर। ग्राम सरखोर से एक मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। यहां बम्हनमुडी स्थित अपना फ्यूल पेट्रोल पंप के पास संचालित होटल भोजनालय के मालिक ने अपने कर्मचारी से हिसाब-किताब पूछा, तो विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार होटल संचालक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह कक्षा 10वीं तक शिक्षित है और सरखोर गांव का निवासी है। उसने अपने होटल की देखरेख के लिए राज यादव (निवासी खटियापाटी) को काम पर रखा था।

हिसाब-किताब पूछने पर भड़का कर्मचारी
घटना 19 अगस्त 2025 की शाम करीब 4:30 बजे की है। संचालक ने राज यादव से होटल का हिसाब-किताब मांगा। इस पर राज यादव भड़क गया और उसने मालिक को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने कहा– "आज तुझे जान से मार दूंगा" और फिर हाथ से थप्पड़ मारकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में संचालक को कान और सीने में चोट आई है। मारपीट के बाद आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि "यहां से भाग जा, दोबारा मत दिखना।" मारपीट की यह पूरी घटना वहीं मौजूद भूपेंद्र मिरी और अन्य ग्रामीणों ने देखी और सुनी। पीड़ित संचालक ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोपों की जांच कर रही है।
Next Story