छत्तीसगढ़

ड्यूटी में तैनात एएसआई के साथ मारपीट, ट्रांसपोर्टर ने वर्दी भी फाड़ दी

Nil dhankar
9 April 2023 8:56 AM IST
ड्यूटी में तैनात एएसआई के साथ मारपीट, ट्रांसपोर्टर ने वर्दी भी फाड़ दी
x
छग

दुर्ग। रिश्वत मामले में लाइन अटैच एएसआई नंदलाल टांडेकर ने ट्रांसपोर्टर सुखवंत सिंह और उसके भांजे प्रिंस सिंह के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है। एएसआई टांडेकर वहीं शख्स है, जिसका कुछ दिन पहले सुखवंत सिंह के पैरों में गिरकर माफी मांगने का वीडियो वायरल हुआ था।

एएसआई नंदलाल टांडेकर ने दुर्ग कोतवाली थाने में सुखवंत सिंह व प्रिंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि दुर्ग में सीएम की भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उसकी ड्यूटी पटेल चौक दुर्ग में लगाई गई थी। इसी दौरान वहां से सरदार सुखवंत सिंह और प्रिंस सिंह गुजरे। दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच सरदार सुखवंत सिंह उसके पास आया और बोला की तुम्हारा माफी मांगने वाला वीडियो वायरल किया था, कैसा लगा। इस पर नंदलाल ने सुखवंत सिंह को गद्दार कह दिया। इससे सुखवंत सिंह भड़क गया। उसने अपने साथी प्रिंस सिंह के साथ मिलकर नंदलाल से मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने एएसआई को खूब मारा और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। उन लोगों ने टांडेकर को गंदी गंदी गालियां भी दीं। इस दौरान वहां मौजूद सिपाही अरविंद कुमार मेड़े ने मामले में बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन सुखवंत और उसका साथी नहीं माने।

Next Story