छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस के एएसआई ने की खुदकुशी

Nil dhankar
24 Aug 2022 12:53 PM IST
छत्तीसगढ़ पुलिस के एएसआई ने की खुदकुशी
x
छग

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक मैनपुर थाना में पदस्थ एएसआई शंकर लाल सिदार ने थाना में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. ज्ञात हो कि मैनपुर थाना में एएसआई शंकर लाल सिदार उम्र 58 वर्ष 01नवंबर 2021से पदस्थ थे. और काफी मिलनसार स्वभाव के थे.

पुलिस ने बताया कि एएसआई शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे. इस घटना की मैनपुर थाना प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज ने पुष्टि की है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story