छत्तीसगढ़
ASI ने होली के दिन किया था छेड़छाड़, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Nilmani Pal
19 March 2025 9:32 AM IST

x
रायपुर न्यूज़
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। थाने की एक महिला आरक्षक ने ही ये आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी ASI की गिरफ्तारी जल्द होगी। वहीं उच्च अधिकारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसआइ सोबंत सिंह रावत कोतवाली सीएसपी आफिस में पदस्थ है। कुछ दिन से महिला आरक्षक भी वहीं पदस्थ थी। होली के दिन एक होली मिलन समारोह में आरोपी ने रंग लगाने के बहाने महिला आरक्षक से छेड़छाड़ कर जबदस्ती करने का प्रयास किया।
महिला आरक्षक ने इसका विरोध भी किया। पीडि़ता ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Story





