छत्तीसगढ़
एएसआई दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी हुए सेवानिवृत्त
Shantanu Roy
30 Jun 2025 6:14 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह ठाकुर और आरक्षक विपिन तिवारी ने आज अपनी अर्द्धवार्षिकी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एएसआई दौलत सिंह ठाकुर ने लगभग 41 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। वर्ष 1984 में आरक्षक पद पर भर्ती होकर उन्होंने कोतरारोड़, चक्रधरनगर थाना सहित जिला जांजगीर-चांपा में भी अपनी सेवाएं दीं। उनका अंतिम पदस्थापन थाना यातायात रायगढ़ में रहा।
इसी तरह सेवा निवृत्त आरक्षक विपिन तिवारी ने करीब 43 वर्षों तक विभाग में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। वे रायगढ़ जिले के कोतवाली, रक्षित केन्द्र, चक्रधरनगर सहित जिला जशपुर के कांसाबेल में भी पदस्थ रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभारी मुख्य लिपिक मनोरमा बहिदार को निर्देशित किया कि सेवानिवृत्तों के पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय साधना सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह, मुख्य लिपिक मनोरमा बहिदार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





