छत्तीसगढ़

पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद

Shantanu Roy
23 Jun 2026 11:08 PM IST
पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद
x
छग

Kanker. कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक अश्वती अजिथा द्वारा गोद लिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया सहित संस्था के कर्मचारीगण मौजूद थे। कलेक्टर क्षीरसागर ने शिशु मायरा को एकल अभिभावक को सौपते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अष्वती अजिथा का पंजीयन केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण में 12 जुलाई 2022 को हुआ था। उन्हें 08 मई 2026 को बच्चे का रेफ्रल गया व 09 मई को बच्चे को उनके लिए रिजर्व किया गया तथा 18 मई को बालिका से मुलाकात कराई गई। उसके तुरंत बाद उनके द्वारा बच्चे को स्वीकार करते हुए दत्तक ग्रहण संबंधी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के नियमानुसार आज कोर्ट ऑडर हेतु कलेक्टर निलेश कुमार महादेव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी से अब तक राज्य में 21 बच्चों को दत्तक में दिया गया है तथा अन्य राज्यों में 33 बच्चों को दत्तक में दिया गया। विदेशों में 09 बच्चों को दत्तक में दिया गया है। वर्तमान में 44 भावी दत्तक माता-पिता विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में पंजीकृत है। भारत में कानूनी रूप से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से विनियमित और व्यवस्थित है। जिला प्रशासन द्वारा समाज के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया गया है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमेशा वैध और कानूनी दत्तक ग्रहण का ही समर्थन करें। यदि आपको कहीं भी कोई बेसहारा बच्चा मिले तो जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर या सीधे चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 में सूचित करें।
Next Story