छत्तीसगढ़
अश्वनी नगर हत्याकांड, ट्रेन से भाग रहे आरोपी RPF की मदद से पकड़े गए
jantaserishta.com
31 Aug 2026 10:50 AM IST

x
रायपुर में खूनी संडे.
रायपुर: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ के साथ समन्वय कर कार्रवाई की और भागने की कोशिश कर रहे 3 आरोपियों को बिलासपुर से पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सूचना मिली कि अश्वनी नगर इलाके में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए एम्स अस्पताल रायपुर ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी ट्रेन के जरिए रायपुर से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस की तत्परता से भाग रहे तीन आरोपियों को बिलासपुर में पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी को स्थानीय स्तर पर हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने कुल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि वारदात को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) हैं। उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से एक नाबालिग आरोपी कुछ दिन पहले ही एक अन्य लूट की घटना के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह से रिहा होकर बाहर आया था। बाहर आने के बाद वह इस हत्या की वारदात में शामिल हो गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेगी।
Tagsरायपुररायपुर पुलिसरायपुर अश्वनी नगर हत्या मामलाRaipurRaipur PoliceRaipur Ashwani Nagar murder case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





