छत्तीसगढ़
अष्टविनायक रियलिटीज के न्यू आवासीय प्रोजेक्ट गुलमोहर ग्रीन्स का लांच 27, 28, 29 जून
Shantanu Roy
25 Jun 2025 7:09 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अष्टविनायक रियलिटीज अपने प्रोजेक्ट गुलमोहर ग्रीन्स प्रोजेक्ट का लांच 27 जून को करने जा रही है इस लांच में लोगों को शानदार ऑफर्स आैर आधुनिक सुविधाओं वाले आवासीय प्लॉट्स को बुक करने का मौका मिलेगा। रियल बायर्स (एंड यूजर) आैर इनवेस्टर्स दोनों के लिए यह अच्छा अवसर होगा, शहर की प्राइम लोकेशन और बेहतरीन सुविधाआें वाले आवासीय प्रोजेक्ट में सही प्रॉपर्टी में निवेश करने का। गुलमोहर ग्रीन्स, ओल्ड धमतरी रोड पर मुजगहन में आैर भारत सरकार की महत्वकांक्षी भारतमाला परियोजना के नजदीक में है। गुलमोहर ग्रीन्स , टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव्ड आैर रेरा में रजिस्टर्ड है। लांच से जुड़ी अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 85160-03000 पर ली जा सकती है। अष्टविनायक रियलिटीज के सीएमडी संतोष लोहाना के मुताबिक गुलमोहर ग्रीन्स शहर की प्राइम लोकेशन पर अत्याधुनिक सुविधाआें वाला आवासीय प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट से बेहतर अप्रोच रोड और लगभग हर जगह के लिए आसान कनेक्टिविटी है।अष्टविनायक रियल्टीज़ के एमडी प्रकाश लोहाना एवं विजय तनवानी ने बताया करीब 16 एकड़ का यह प्रोजेक्ट 50 फीट की मेन अप्रोच रोड से ओल्ड धमतरी फोर लेन से कनेक्टेड है।
यहां से रायपुर रेलवे स्टेशन लगभग 20 मिनट, नया रायपुर रेलवे स्टेशन 12 मिनट , इंटरस्टेट बस टर्मिनल 12 मिनट , एयरपोर्ट 20 मिनट आैर जयस्तंभ चौक 11 किमी है। धमतरी फ़ोरलेंन रोड से नवा रायपुर, सेजबहार आैर छछानपैरी धमतरी समेत कई जगहों पर आना-जाना बेहद आसान है। भारत माला परियोजना, गुलमोहर ग्रीन्स से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। इस परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माणधीन है। यह एक्सप्रेस-वे छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश को जोड़ेगा। इसके अलावा रायपुर नगर निगम के मास्टर प्लान में आस-पास के 65 गांवों को शामिल करने की योजना है जिसमें सेजबहार, मुजगहन, खिलोरा आैर छछानपैरी भी शामिल है। अष्टविनायक रियल्टीज़ के फाउंडर मेम्बर मनीष तलरेजा ने बताया गुलमोहर ग्रीन्स के नजदीक , एजुकेशनल हब आैर आवासीय एरिया, इस क्षेत्र की एक बड़ी यूएसपी है। यहां कई बड़े-बड़े स्कूल आैर कॉलेज हैं। इसी रोड पर कई नामी हॉस्पिटल भी हैं तो वहीं खिलौरा मार्केट, सेजबहार मार्केट, बोरियाखुर्द मार्केट आैर संतोषी नगर मार्केट पास में है। इससे यहां रहने वालों को उनकी जरूरत की चीजें आैर सुविधाएं आस-पास ही मिल जाती हैं। आेल्ड धमतरी रोड पर 40 से ज्यादा आवासीय कॉलोनियां हैं जिसमें कमल विहार मिलाकर लगभग 4500 एकड़ में आवासीय कॉलोनियां हैं जो इस पूरे एरिया को एक नया आैर बड़ा आवासीय हब भी बनाती हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





