छत्तीसगढ़

आश्रम अधीक्षिका पर गिरी गाज, कलेक्टर ने पद से हटाया

Nilmani Pal
20 Dec 2021 10:06 PM IST
आश्रम अधीक्षिका पर गिरी गाज, कलेक्टर ने पद से हटाया
x
छग न्यूज़

जशपुर। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में बगीचा विकासखंड के पत्ताकेला में संचालित 50 सीटर शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम के संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में कार्यवाही करते हुए आश्रम अधीक्षिका स्थेर मिंज को अधीक्षिका पद से हटाते हुए उन्हें मूल पदस्थापना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुरम्हा कोना में शैक्षणिक कार्य हेतु तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर दिया गया है।

साथ ही फिरदीना खाखा, सहायक शिक्षक एल.बी., शासकीय प्राथमिक शाला बेन्द, विकासखंड बगीचा को अस्थायी रूप से शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम पत्ताकेला के संचालन हेतु अधीक्षिका के पद पर कार्य करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Story