छत्तीसगढ़

अशोक सिन्हा (छाया पार्षद) ने निगम के अधिकारियों से की मुलाकात, किया ये अनुरोध

Nilmani Pal
29 Sep 2021 9:04 AM GMT
अशोक सिन्हा (छाया पार्षद) ने निगम के अधिकारियों से की मुलाकात, किया ये अनुरोध
x

रायपुर। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक- 8 अशोक सिन्हा(छाया पार्षद) ने आज निगम के अधिकारियो से मुलाकात की. और मुहल्लेवासियों की मांग रखी. दरअसल इंजीनियर H.R साहू एवं निगम कर्मचारी और अधिकारी के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 5-7 साल पुरानी गुमटी- दुकानों को जेसीबी-बुल डोजर से स्थानान्तरण किये बिना तोड़ा-फोड़ कर रहा था. वही अशोक सिन्हा(छाया पार्षद) ने तोड़-फोड़ को रुकवाया। और 2 दिन का समय वार्ड वासियो दिलवाया है. एवं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर 4 अक्टूबर तक नगर निगम के इंजीनियर H.R साहू को निर्देशित कर सुरक्षित भूमि को दुरुस्त कर स्थानान्तरण करवाने का अनुरोध किया गया।


Next Story