छत्तीसगढ़

जैसी करनी, वैसी भरनी: कातिल पत्नी को सजा मिली, पति को दी ऐसी मौत

jantaserishta.com
5 Aug 2023 9:23 AM IST
जैसी करनी, वैसी भरनी: कातिल पत्नी को सजा मिली, पति को दी ऐसी मौत
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जीपीएम जिले में पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। महिला ने पति की हत्या के बाद लाश को कार की डिक्की में भरकर खाई में फेंक दिया था। हत्या के मामले में कोर्ट ने महिला और उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
दरअसल पूरा मामला थाना गौरेला क्षेत्र का है। थाना गौरेला को 2 दिसंबर 2020 को मोबाईल से सूचना मिली कि ग्राम चुकतीपानी के पास एक अज्ञात लाश पडी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान कुदरी निवासी रजनीश डेनियल के रूप में की गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी मारग्रेट डेनियल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल किया और अपने साथी भूरेलाल पूरी उर्फ चोखे के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की। महिला ने बताया कि रजनीश डेनियल की पहले चोखे लाल ने डंडा से सिर पर वार किया, फिर भी जब मौत नहीं हुई तो पत्नी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार की डिक्की में डालकर चुकतीपानी जलेशवर घाट के जंगल खाई में फेंक दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story