छत्तीसगढ़

दंतैल हाथी के घुसते ही ग्रामीणों में मची अफरातफरी, उत्पात रोकने नजर बनाये हुए है वन अमला

Nil dhankar
6 Oct 2021 12:54 PM IST
दंतैल हाथी के घुसते ही ग्रामीणों में मची अफरातफरी, उत्पात रोकने नजर बनाये हुए है वन अमला
x

कांकेर। चारामा क्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी के घुसने का वीडियो सामने आया है। दरअसल क्षेत्र के लोगों में दंतैल हाथी के घुसते ही अफरातफरी मच गई। चारामा वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर सिंह ने बताया कि एक दंतैल हाथी बुधवार की सुबह 6 बजे साल्हेटोला के जंगलों में घुसा है। वन अमला लगातार उस पर नजर बनाए हुआ है। इससे पहले मंगलवार की रात लगभग 11 बजे हाथी नेशनल हाइवे-30 में लगभग 15 मिनट हलचल करने के बाद चारामा नगर के नाकापारा बस्ती की ओर बढ़ गया था।


Next Story