छत्तीसगढ़

हमेशा की तरह रायपुर दक्षिण में खिलेगा कमल : डिप्टी सीएम अरुण साव

Nilmani Pal
1 Nov 2024 2:25 PM IST
हमेशा की तरह रायपुर दक्षिण में खिलेगा कमल : डिप्टी सीएम अरुण साव
x

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ताल ठोक रही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के साथ विपक्षी दल कांग्रेस ने भी जीत का दावा किया है. भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि 23 नवंबर (मतगणना का दिन) को छत्तीसगढ़ में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ और पूरा देश उत्साह से दीपावली मना रहा है. 500 साल बाद भाँचा राम अयोध्या में विराजित हुए हैं, इसलिए विशेष उत्साह से दीपावली मनाई जा रही है. 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ और पूरा देश दूसरी दिवाली मनाएगा, जब महाराष्ट्र और झारखंड में कमल खिलेगा. इसके साथ रायपुर दक्षिण में भी कमल खिलेगा, तब दीपावली मनाएंगे.

वहीं बलरामपुर की घटना पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ और जनता से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस अपना पद बचाने और जनता में भ्रम फैलाने राजनीति कर रहे हैं. जनता कांग्रेस की राजनीति को देख रही है.


Next Story