छत्तीसगढ़

अरविंद नेताम ने दिया चैलेंज, अब आदिवासी सीटों पर जीतकर दिखाएं कांग्रेस

Nil dhankar
10 Aug 2023 2:47 PM IST
अरविंद नेताम ने दिया चैलेंज, अब आदिवासी सीटों पर जीतकर दिखाएं कांग्रेस
x

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद अरविंद नेताम ने कहा कांग्रेस सरकार आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा नहीं की। प्रदेश में आज आदिवासी कई महीनों से धरने पर हैं। कांग्रेस सरकार समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। नेताम ने कहा मैं स्वाभिमान बेचकर कांग्रेस में नहीं रह सकता। स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है तो लात मारता हूं। पेसा कानून पर कांग्रेस आदिवासी विधायक चुप हैं। उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस अब आदिवासी सीटों पर जीतकर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि 2018 में सर्व आदिवासी के कारण कांग्रेस की जीत हुई। उन्होंने कहा सोनिया और राहुल गांधी से भेंट नहीं होती थी।कॉर्पोरेट के कारण आज आदिवासी खतरे में है। अब हम सर्व आदिवासी समाज के बैनर पर चुनाव लड़ेंगे।

Next Story