छत्तीसगढ़
आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम यात्रा में शामिल हुए अरूण वोरा
Shantanu Roy
18 Feb 2024 12:31 PM GMT
![आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम यात्रा में शामिल हुए अरूण वोरा आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम यात्रा में शामिल हुए अरूण वोरा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/18/3547362-untitled-43-copy.webp)
x
छग
राजनांदगांव। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने की खबर मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण वोरा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वोरा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने की दुखद सूचना मिली, उनका इस दुनिया से विदा हो जाना हमारे समाज के लिए एक बड़ी छती है। वोरा ने कहा कि त्याग एवं तपस्या की अद्वितीय मिसाल थे।
उनके समाज और मानवता के लिए किए योगदान हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के अंतिम संस्कार में शामिल होने अरुण वोरा आज सुबह चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ महापौर धीरज बाकलीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू सहित दुर्ग शहर के गणमान्य नागरिक भी अंतिम संस्कार में शामिल होने चंद्रगिरी तीर्थ रवाना हुए हैं।
Next Story