छत्तीसगढ़

अरुण साव ने की मोहन मरकाम के स्वास्थ्य लाभ की कामना

Nilmani Pal
3 April 2023 4:05 AM GMT
अरुण साव ने की मोहन मरकाम के स्वास्थ्य लाभ की कामना
x

बिलासपुर। जिले में कल कांग्रेस के संबोधन के दौरान मंच गिरने से भीषण हादसा हो गया था। इस हादसे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में मंच गिरने से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के चोटिल होने की सूचना समाचार चैनलों के माध्यम से प्राप्त हुई है। ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बता दें कि, कल बिलासपुर जिले में कांग्रेस के द्वारा मशाल रैली का आयोजन किया गया था। रैली के समाप्त होने के बाद शहर के देवकीनंदन चौक पर सभा का आयोजन किया गया था। हादसे को देखने वाले लोगों ने बताया कि मंच पर काफी लोग मौजूद थे। मंच नेताओं से खचाखच भरा था। मंच पर ज्यादा लोड बढ़ जाने के कारण वह भरभराकर गिर गया। इस हादसे में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता आमजनता को संबोधित कर रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। इस कार्यक्रम में मोहन मरकाम, शैलेष पांडेय, चंदन यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुछ नेताओं को मामूली चोट आई है।


Next Story