छत्तीसगढ़

धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष बने अरुण सार्वा

Nil dhankar
7 March 2025 4:53 PM IST
धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष बने अरुण सार्वा
x

धमतरी। धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर सिहावा विधानसभा के युवा चेहरे अरुण सार्वा की ताजपोशी हुई है। दूसरे नंबर की कुर्सी कुरुद विधानसभा के हिस्से आई है। जिसके तहत सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने वाले गौकरण साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला पंचायत के दोनों अहम पद ओबीसी वर्ग के हिस्से आया है, जिससेे आरक्षण के बाद भी समान्य वर्ग का हाथ खाली रहा।

शुक्रवार को धमतरी जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु हुई। इसके तहत सुबह 11.50 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने का समय दिया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा समर्थित सदस्य अरुण सार्वा व उपाध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से भाजपा समर्थित सदस्य गौकरण साहू ने नामांकन भरा। विपक्षी कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। जिससे चुनाव की नौबत नहीं आई और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन निर्विरोध पूरा हो गया।

पीठासीन अधिकारी के घोषणा उपरांत भाजपाईयों ने दोनों नेताओं को मिठाई खिला फूल माला पहनाकर खुशी मनाई। इसी के साथ ही इन दो पदों के लिए चल रहे कयासों का दौर थम गया।

Next Story