छत्तीसगढ़

जशपुर पहुंचे अरुण साव, दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Nil dhankar
23 Jan 2023 2:22 PM IST
जशपुर पहुंचे अरुण साव, दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
x

रायपुर। प्रदेश बीजेपी चीफ अरुण साव रायगढ़ लोकसभा प्रवास के दौरान विधानसभा कुनकुरी में स्थापित हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित की। साथ ही उन्होंने भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रदेश की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

बता दें कि 2023 में त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल, भाजपा की तीन राज्यों (त्रिपुरा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश) में सरकार है। इसके अलावा पार्टी दो राज्यों (मेघालय, नगालैंड) में गठबंधन सरकार में शामिल है। ऐसे में तीनों शासित राज्यों में सरकार लौटना, दक्षिण में विस्तार और पूर्वोत्तर में दबदबा बनाए रखने के लिए भाजपा के लिए क्लीन स्वीप अहम है।

राज्य में भाजपा साल 2018 से ही बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। 90 सीटों में कांग्रेस ने 68 सीटें हासिल कर भाजपा की रमन सिंह सरकार को बाहर कर दिया था। बीते साल हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वह भाजपा की 5वीं लगातार हार थी। इससे पहले भाजपा दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मरवाही और खैरागढ़ उपचुनावों में हार मिली थी।

Next Story