छत्तीसगढ़

अरुण साव ने 15 लोगों की मौत पर जताया दुःख

Nil dhankar
20 May 2024 3:26 PM IST
अरुण साव ने 15 लोगों की मौत पर जताया दुःख
x

रायपुर/कवर्धा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने 15 लोगों की मौत पर दुःख जताया है। X पर लिखा, कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्‍ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि कवर्धा में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हैं। यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

Next Story