छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बीजापुर के अरुण और वंदना को मिला तीसरा स्थान

Nilmani Pal
30 Jan 2023 12:25 PM GMT
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बीजापुर के अरुण और वंदना को मिला तीसरा स्थान
x

बीजापुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर संभाग के अंतर्गत जिला बीजापुर के 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिमसें विभिन्न विधाएँ, हारमोनियम, भौरा, कुचीपुड़ी, गेड़ी दौड़, क्विज़, कुश्ती मे भाग लिए जिसमे हारमोनियम में अरुण विश्वकर्मा ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। वही कुश्ती में वंदना साहू ने भी 85ा किलोग्राम वजन में तीसरा स्थान हासिल की है। टीम के नोडल अधिकारी दीपक उइके डिप्टी कलेक्टर जिला बीजापुर एवं प्रभारी केशव कुमार तोगर ने दी जानकारी।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' का गान किया और उन्हें मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story