छत्तीसगढ़

कलात्मक अंदाज में आर्टिस्ट ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, देखें वीडियो

Nilmani Pal
23 Aug 2022 9:27 AM GMT
कलात्मक अंदाज में आर्टिस्ट ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, देखें वीडियो
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने ओडिशा राज्य के पुरी में समुद्र तट पर सैंड आर्ट बनाकर अपने कलात्मक अंदाज में दी शुभकामनाएं।

बता दें कि प्रदेश के मुखिया का आज जन्मदिन है. इस बर्थडे को खास बनाने के लिए CM हाउस में मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और चाहने वालों का तांता लगा हुआ. आलम यह है कि सीएम हाउस के आसपास सिविल लाइन इलाके में लोगों की भीड़ से जाम कर स्थिति बन रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मुख्यमंत्री को बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने सीएम को पुष्पुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। बोले, मुख्यमंत्रीजी को बहुत-बहुत बधाई। जाहिर है, मुख्यमंत्री और सिंहदेव के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। लंबे समय से दोनोंं के बीच दुरियां बनी हुई हैं।

मंत्री सिंहदेव ने चार पन्नों में गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायत मंत्रालय से इस्तीफ दे दिया था। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद सिंहदेव विधानसभा के मानसून सत्र से भी गैरहाजिर रहे। इससे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा था। मगर आज सीएम हाउस में मुख्यमंत्री और मंत्री सिंहदेव को गले मिलकर लोगों के मुस्कान बिखर गए।

Next Story