छत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्टर की कार पर आगजनी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Nil dhankar
9 Sept 2023 3:57 PM IST
ट्रांसपोर्टर की कार पर आगजनी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
x
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

बिलासपुर। बिलासपुर में बदमाशों ने खड़ी कार में आग लगा दी, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। अंदर रखे 10 हजार रुपए कैश, मोबाइल और दस्तावेज भी जल गए। ट्रांसपोर्टर युवक जन्माष्टमी पर पूजा कर रहा था। इस दौरान उसकी कार घर के सामने खड़ी थी। तभी किसी ने उसमें आग लगा दी।

अशोक नगर निवासी ट्रांसपोर्टर सुमित यादव बीते शुक्रवार की रात परिवार के साथ जन्माष्टमी पर कुदुदंड में रहने वाले रिलेटिव के यहां गया था। उसने कार को उनके घर के सामने खड़ी कर दी थी। सुमित और उसके परिवार वाले अंदर पूजा पाठ में व्यस्त थे। तभी घर के बाहर कुछ जलती चीज दिखाई दी।

रात करीब 9.30 बजे सुमित बाहर निकला तो लोगों की भीड़ लगी थी। उसकी कार जल रही थी। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंची। तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायत पर आगजनी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Next Story