छत्तीसगढ़

हवस का आरोपी गिरफ्तार, अपहरण की साजिश रचकर किया नाबालिग के साथ रेप

Nil dhankar
13 April 2022 2:12 PM IST
हवस का आरोपी गिरफ्तार, अपहरण की साजिश रचकर किया नाबालिग के साथ रेप
x
छग

जीपीएम। जिले से नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण की साजिश रचकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. हालांकि शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही हवसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, मरवाही थाने में अपहृत नाबालिग के पिता ने नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़ित ने शिकायत कर बताया था कि डोंगरा टोला का एक लड़का थान सिंह घर में नहीं है, वही नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया होगा. शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए. वहीं शिकायत पर पुलिस ने पतासाजी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर जांच में जुटी. थाना मरवाही की टीम के द्वारा आरोपी और अपहृत बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान टीम को सूचना मिली की थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम चलचली में आरोपी थान सिंह के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी थान सिंह पिता रघुनाथ सिंह निवासी डोंगरा टोला को खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है.

Next Story