छत्तीसगढ़

किशोरी का अपहरण कर रेप करने वाला गिरफ्तार

Nil dhankar
8 April 2022 8:26 AM IST
किशोरी का अपहरण कर रेप करने वाला गिरफ्तार
x

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म मामले के आरोपित डिपरापारा वार्ड 24 डोंगरगढ़ निवासी अजय उर्फ सोनू यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते एक अप्रैल का है, जब आरोपित ने पीड़िता को बहलाकर भगा ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव के साथ सरहदी राज्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पता तलाश कर रही थी। तभी पीड़िता के गुजरात सूरत में होने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना के बाद थाना प्रभारी शिवचंद्रा के नेतृत्व में पुलिस सूरत पहुंची और आरोपित के पास से पीड़िता को बरामद किया। वहीं आरोपित अजय उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और यहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) भादवि 4,5,(ठ) 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

Next Story