छत्तीसगढ़

पंच पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 March 2022 5:25 PM IST
पंच पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार
x

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए पंच पर कुछ लोगों ने फरसा और डंडा से हमला कर दिया। वहीं अन्य लोगों को भी मारने के लिए दौड़ा लिया व एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। हमले में पंच को गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर देख उसे डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र में होली की रात का है।

जानकारी के मुताबिक, सिल्ली गांव निवासी पिंटू पटेल, ओम प्रकाश और रोहित राज 18 मार्च की रात करीब 9.30 बजे चंडी मंदिर के पास चबूतरे पर बैठकर बातें कर रहे थे। तभी शिव डिगस्कर पहुंचा। आरोप है कि उसने आते ही गालियां देनी शुरू कर दी और कहा कि बड़ा गुंडा बनने की कोशिश कर रहे हो। इतना कहते हुए पिंटू पटेल के मुंह पर घूंसा मार दिया। इसके चलते उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। यह देख तीनों वहां से भाग निकले।

तीनों ने इसकी जानकारी पंच मानू पटेल उर्फ रामरतन को दी। अभी वह समझाने के लिए जाने वाला था कि उसी समय शिव डिगस्कर, चित्रेस व गंगाराम उर्फ करिया वहां आ गए और मारपीट करने लगे। यह देख मानू पटेल ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने फरसा से उसके गले और चेहरे पर वार कर दिया। जिसके चलते मानू वहीं लहूलुहान हो बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपियों ने धनंजय पटेल की भी डंडे से पिटाई की।

Next Story