छत्तीसगढ़

स्कूल छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले गिरफ्तार

Nilmani Pal
14 Feb 2022 5:41 PM IST
स्कूल छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छेड़छाड़ कर युवती के साथ मारपीट करने के आरोपितों को तखतपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार देवतरा में पीिडता अपनी सहेली के साथ 24 जनवरी को दोपहर स्कूल गई थी। वहीं पर आरोपित योगेश कौशिक, सूर्यकांत साहू, नमन दिवाकर तीनों देवतरा निवासी युवती के साथ छेड़खानी किए थे। विरोध करने पर मारपीट डंडे से युवती के साथ आरोपितों ने मारपीट की थी।

इसके बाद तखतपुर थाने में प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 341, 354, 294, 323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। बिलासपुर एसपी के निर्देशानुसार तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने टीम बनाकर 24 घंटे में ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Next Story