छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला डॉक्टर से ठगी करने वाले गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 April 2022 11:46 AM GMT
रायपुर में महिला डॉक्टर से ठगी करने वाले गिरफ्तार
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर महिला डॉक्टर से ठगी करने वाले शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली से 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम रायपुर लेकर पहुंची। आरोपितों के पास से कई मोबाइल, सात नग कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद किया गया है। बता दें कि शातिर ठग पूर्व में भी कई ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

एक अन्य मामला - राजधानी में पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रंजिश को लेकर युवक ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी गोविंद साहू के सिर में चोट आई है। उसने पुलिस को बताया कि वे मनोरंजन भवन के पास रावांभाठा में खड़ा था। उसी समय वहीं के रहने वाला सुनील पाल वहां पर आया और पुराने विवाद की बात को लेकर उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद के माथे पर चोट आई है।

Next Story