छत्तीसगढ़

घर में घुसकर युवक से मारपीट करने वाले गिरफ्तार

Nil dhankar
8 April 2022 4:15 PM IST
घर में घुसकर युवक से मारपीट करने वाले गिरफ्तार
x

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने घर में घुसकर युवक से मारपीट के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। सकरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि जानाबाई डहरिया ने मारपीट की शिकायत की थी। महिला ने बताया कि 30 दिसंबर की रात उनका बेटा मुकेश घर में सो रहा था।

इसी बीच पड़ोसी गणेश टंडन(70) व शुभम टंडन(19) वहां आए। दोनों मुकेश को खींचकर घर के बाहर ले गए। घर के बाहर दोनों ने मुकेश की लाठी से पिटाई की। इसके बाद फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपित गांव में घूम रहे हैं। सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story