छत्तीसगढ़

युवती को अशब्द करने वाला गिरफ्तार

Nil dhankar
20 July 2022 2:56 PM IST
युवती को अशब्द करने वाला गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के प्रताप चौक के पास शू हाउस में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती को साथ में काम करने वाले ने जाति सूचक गालियां दी। युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती प्रताप चौक स्थित डायमंड शू हाउस में काम करती है।

दुकान में मसानगंज में रहने वाले अब्दुल इकबाल(66) भी काम करते हैं। मंगलवार को किसी बात को लेकर युवती और इकबाल के बीच विवाद हो गया। इसी बात को लेकर इकबाल ने युवती को जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story