छत्तीसगढ़

रायपुर के मतदान केंद्रों में नींबू पानी की व्यवस्था, तीसरे चरण की वोटिंग जारी

Nil dhankar
7 May 2024 8:48 AM IST
रायपुर के मतदान केंद्रों में नींबू पानी की व्यवस्था, तीसरे चरण की वोटिंग जारी
x

रायपुर। रायपुर के मतदान केंद्रों में नींबू पानी की व्यवस्था की गई। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। वही पोलिंग बूथ को मंडप की तरह सजाया गया है। वोटरों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही आपात कालीन के लिए मेडिकल टीम तैनात है। मतदाता अपने बारी का इंतजार कर रहे है।

फोटो - ज़ाकिर घुरसेना










मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां श्रीमती अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीमती कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।

Next Story