छत्तीसगढ़

अरपा महोत्सव : जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज

Nilmani Pal
9 Feb 2023 11:45 AM IST
अरपा महोत्सव : जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज
x

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के नेतृत्व में जिला गठन के उपलक्ष्य में 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अरपा महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय मैदान पेन्ड्रा में आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक होगी।

आज जनपद स्तर पर कबड्डी, खोखो, वॉलबॉल, संखली, गेड़ी एवम रस्साकसी आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया। खेलकूद गतिविधियां ग्राम पंचायत स्तर पर 1 से 3 फरवरी तक और जनपद स्तर पर 6 से 8 फरवरी तक आयोजित की गई

Next Story