छत्तीसगढ़

छुट्टी में घर आए सेना के जवान की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

jantaserishta.com
14 April 2024 10:55 AM IST
छुट्टी में घर आए सेना के जवान की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छुट्टी के बाद ड्यूटी के लिए जम्मू वापस ड्यूटी पर जाने के लिए निकले सेना के जवान की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा सवार घायल हो गया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बस्तीबगरा के महेंद्र बाकरे (27 वर्ष) भारतीय सेना में तैनात था। वह छुट्टी पर घर आया था। शनिवार को बिलासपुर से ट्रेन पकड़कर उसे जम्मू ड्यूटी पर जाना था। गांव के ही सुभाष पोर्ते उसे बाइक पर स्टेशन छोड़ने आ रहा था। बेलगहना चौकी के पास दारसागर मोड़ पर बिलासपुर की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सहित ट्रेलर के पहिये में फंसकर घिसटते चले गए। मौके पर ही जवान की मौत हो गई, जबकि घायल सुभाष पोर्ते की हालत गंभीर है। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story