छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन में गिर गया था आर्मी जवान का पर्स, वेंडर ने सुरक्षित लौटाया

Nilmani Pal
28 July 2022 10:04 AM GMT
रेलवे स्टेशन में गिर गया था आर्मी जवान का पर्स, वेंडर ने सुरक्षित लौटाया
x

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में संचालित जनआहार केंद्र के एक कर्मचारी ईमानदारी दिखाते हुए एक आर्मी जवान का गिरा पर्स लौटाया। पर्स के अंदर नकद के अलावा चार एटीआएम और सबसे महत्वपूर्ण आर्मी का पहचान पत्र व अन्य दस्तोवज था। रेलवे स्टेशन में यदि कोई पर्स या कीमती सामान गिर जाए तो मिलना मुश्किल रहता है। हालांकि आरपीएफ हमेशा यह प्रयास करती है की यात्रियों को नुकसान न हो। आरपीएफ से सीख लेकर अब वेंडर भी ईमानदारी देखा रहे हैं।

आमतौर पर इन वेंडरों पर ओवरचार्जिंग करने का हमेशा आरोप लगता है। पर आज से एक वेंडर ने आर्मी जवान को परेशानी से बचा लिया। मामला यह है कि जोनल स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय स्थित शौचालय में जनआहार केंद्र का वेंडर विपिन शुक्ला गया था। तभी उसकी नजर शौचालय में गिरे पर्स पर पड़ी। उसने पर्स उठाया और बाहर निकला। पर्स में एक फोटो थी। वह समझ गया कि यह उसी का है। लिहाजा उसने यात्री प्रतीक्षालय में ढूंढा पर जवान नहीं मिला। इसके बाद प्लेटफार्म पर ढूंढते रहा।

तभी नजर एक यात्री पर पड़ी, जो प्लेटफार्म व यात्री प्रतीक्षालय के आसपास कुछ ढूंढने का प्रयास कर रहा था। उस यात्री और पर्स में रखी फोटो से मिलान किया। पहचान होने के बाद वेंडर यात्री के पास गया और पूछा की वह कुछ ढूंढ रहे हैं, तब यात्री ने अपना परिचय दिया। इस वेंडर ने पर्स निकाला और आर्मी के जवान के हाथों में दे दिया। जवान की खुशी का ठिकाना नहीं था।


Next Story