छत्तीसगढ़

17 साल देश की सेवा कर घर लौटा आर्मी जवान, गांव में हुआ स्वागत

Nil dhankar
2 Oct 2021 12:57 PM IST
17 साल देश की सेवा कर घर लौटा आर्मी जवान, गांव में हुआ स्वागत
x

कोंडागांव। भारतीय थल सेना के आर्मी सप्लाई कोर से 17 वर्ष की सेवा करके कमलेश्वर ध्रुव सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम कोंडागांव पहुंचे. इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव एवं उसके परिवार द्वारा पूर्व सैनिक कमलेश्वर ध्रुव का जय स्तंभ चौक में पुष्प माला पहनाकर रंग गुलाल एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया.

इसके बाद जय स्तंभ चौक से बस स्टैंड होते हुए उनके निवास स्थल तक भारत माता की जय घोष एवं वंदे मातरम के नारे लगाते हुए उनके घर तक छोड़ा गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र सेन, मीडिया प्रभारी सोमेश्वर भारती, अजनेर लाकड़ा, बाबू लाल देवांगन, चेतन वर्मा, रवि ठाकुर, तिलक नाग, सेवारत सैनिक श्रीकांत तिवारी एवं कृष्णा नेताम, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक एवं निशुल्क ट्रेनिंग ले रहे बच्चे उपस्थित रहे.


Next Story