छत्तीसगढ़

6 करोड़ की जेवरात लूटने वाले हथियारबंद गिरफ्तार, जल्द खुलासा करेंगी पुलिस

Nilmani Pal
3 Oct 2024 8:45 AM GMT
6 करोड़ की जेवरात लूटने वाले हथियारबंद गिरफ्तार, जल्द खुलासा करेंगी पुलिस
x

रामानुजगंज। शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस दोपहर बाद इसका खुलासा कर सकती है।

गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोगों ने 6 करोड़ के सोने के ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था।

दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं। इसका खुलासा दोपहर बाद पुलिस कर सकती है।


Next Story