छत्तीसगढ़

रायपुर में पकड़ाया नशीली टेबलेट का सप्लायर अर्जुन मजखण्ड

Shantanu Roy
28 March 2026 7:59 PM IST
रायपुर में पकड़ाया नशीली टेबलेट का सप्लायर अर्जुन मजखण्ड
x
छग
Raipur. रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर के DCP सेंट्रल ज़ोन की अगुवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीली टेबलेट बिक्री के मामले में एक और आरोपी अर्जुन मजखण्ड (उर्फ चेनू) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर की गई, जिससे प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अर्जुन मजखण्ड सप्लायर के रूप में कार्यरत था और नशीली टेबलेट अवैध रूप से ग्राहक तक पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन जप्त किया है। इससे पहले, इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों दुर्गेश महानंद उर्फ फुला और टाण्डन उर्फ हनी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह मामला 03 फरवरी 2026 का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र, मुक्तिधाम न्यू 2 अंतिनगर के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत रेड कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 80 नग नशीली टेबलेट जप्त की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस ने फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस की मदद से अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की। इसी जांच के दौरान अर्जुन मजखण्ड के खिलाफ इनपुट प्राप्त हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अर्जुन मजखण्ड, पिता स्व. श्री अभिमन्यू मजखण्ड, उम्र 28 साल, निवासी धुवापड़ा, शिवाजी नगर, थाना कांटाभांजी, जिला बलांगीर, उड़ीसा है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी और अवैध नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने ग्रामीणों और आम जनता से अपील की है कि वे नशीली दवाओं की किसी भी अवैध बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अपराध को रोकने में मदद मिल सके। इस गिरफ्तारी के बाद रायपुर में नशीली टेबलेट और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में आगे भी त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को पकड़ कर कानूनी दायरे में लाया जाएगा।
Tagsरायपुरनशीली टेबलेटअर्जुन मजखण्डचेनू मजखण्डसिविल लाइन पुलिसDCP सेंट्रल जोननशीली दवा बिक्रीनशा तस्करीगिरफ्तारीपुलिस कार्रवाईनशीली टेबलेट जप्तफॉरवर्ड लिंकेजबैकवर्ड लिंकेजदुर्गेश महानंदटाण्डन हनीमोबाइल जप्तनारकोटिक एक्ट 22बीमुक्तिधाम न्यू 2अंतिनगरअवैध बिक्रीग्राहक इंतजारउड़ीसा आरोपीधुवापड़ा शिवाजी नगरकांटाभांजी बलांगीररायपुर अपराधनशा रोकथामपुलिस इनपुटपुलिस पूछताछपुलिस रिपोर्टनशीली टेबलेट केसRaipurnarcotic tabletsArjun MajkhandChenu MajkhandCivil Line PoliceDCP Central Zonedrug saledrug smugglingarrestpolice actionnarcotic tablets seizedforward linkagebackward linkageDurgesh MahanandTandon Honeymobile seizedNarcotics Act 22BMuktidham New 2Antinagarillegal salecustomer waitingOdisha accusedDhuwapada Shivaji NagarKantabhanji BalangirRaipur crimedrug preventionpolice inputpolice inquirypolice reportnarcotic tablet caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story