छत्तीसगढ़

CG VIDEO: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

jantaserishta.com
7 Nov 2024 6:45 PM IST
CG VIDEO: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव समेत कई जिलों में छठ के तीसरे दिन आज व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. रायपुर के महादेव घाट समेत सभी जिलों में छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने सूर्य की उपासना कर अर्घ्य दिया.
रायपुर के महादेव घाट पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही. व्रतियों ने गुड़ की खीर और रोटी बनाकर छठ मैया को भोग लगाया. फिर रोटी-खीर को प्रसाद के रूप में लोगों काे बांटा. शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा और प्रसाद खाकर छठ व्रती महिलाएं 36 घंटे का उपवास पूरा करेंगी.
छठ पर्व पर महादेव घाट और लक्ष्मण झूले को लाइटों से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस मौके पर गायक ने छ्ठ गीतों से समां बांधा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story