योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं– खुद जा रहे हैं देखने": CM साय

Kavardha. कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाधान शिविरों का दौरा करने के बाद राज्यव्यापी जनसुनवाई अभियान की प्रगति पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में प्रदेश के सभी 35 जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से समस्याएं सुनी गईं और लगभग 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि दूसरा चरण 12 अप्रैल से 4 मई तक चला, जिसमें अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर 50% से अधिक मामलों का समाधान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अब तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से हो चुकी है।
#WATCH कवर्धा, कबीरधाम (छत्तीसगढ़): समाधान शिविरों का दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "...8-11 अप्रैल तक हमारे अधिकारी जगह-जगह लोगों के बीच गए हैं और उनकी समस्याओं का आवेदन लिखा और पूरे प्रदेश में 35 जिले में 40 लाख के करीब आवेदन आए हैं और दूसरा… pic.twitter.com/jS6pkAIySE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025





