छत्तीसगढ़
आरंग में होली पर आपसी विवाद से हत्या, 1 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
6 March 2026 12:02 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में होली के दिन हुए आपसी विवाद ने एक युवक की जान ले ली। प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 मार्च 2026 की सुबह 11:30 बजे मोहल्ले में दुर्गा चौक के पास होली खेलते समय एक विवाद के चलते नीरज लोधी की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, नीरज लोधी अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG04HR6547 से चाय पीने जा रहा था। उसी समय मोनू ठाकुर और निलेश लोधी भी वहां पहुंचे। विवाद तब शुरू हुआ जब ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू और अन्य लोग नीरज और साथियों को रंग-गुलाल लगाने के लिए रोकने लगे और उनकी मोटरसायकल की चाबी निकाल ली।
नीरज लोधी ने रंग-गुलाल लगाने से मना किया, तो आरोपियों ने मोनू ठाकुर और निलेश लोधी को मोटरसायकल से गिरा दिया। मोनू भागने लगा, तो ध्रुव निषाद ने उसे पकड़कर मारने का प्रयास किया, जिसे महेन्द्र वर्मा ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। इसी दौरान संजू निषाद और उसके साथियों ने अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर वार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद थाना आरंग में मामला दर्ज किया गया। अप क्र 134/2026 के तहत धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की पतासाजी की। मामले में मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद और विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और चूड़ा जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू, पिता संतोष कुमार निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ, पिता बिन्देश निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
गौतम कुमार साहू, पिता योगेन्द्र कुमार साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज, पिता पुनेश निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
राहुल साहू, पिता सुशील साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
नेमीचंद साहू, पिता सुशील साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
धनेश निषाद, पिता कांशीराम निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी आरंग, रायपुर
विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक
पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





