छत्तीसगढ़
’वीबीजीरामजी में सबसे पहले बालिकाओं के लिए शौचालय की स्वीकृति प्रक्रिया शुरू’
Shantanu Roy
23 July 2026 11:12 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एंव आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत पंचायतों के समेकित विकास के लिए कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का क्रम आरंभ हो गया है। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने गत दिवस जिले मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए थे। उन्होने वीबी जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के विद्यालय तथा आवासीय परिसरों में सुव्यवस्थित शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए थे। जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होने कहा कि शौचालयों के निर्माण से बालिकाओं के विद्यालय में बेहतर वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। बच्चियों को सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण हेतु संसाधन उपलब्ध होने से वह सकारात्मक माहौल में अच्छे से अध्ययन कर सकेंगी।
इस अनुक्रम मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने जनपद पंचायतों से चिन्हित कार्यस्थलों के तकनीकी प्रस्ताव मंगाकर उनकी प्रशासकीय स्वीकृति की आनलाइन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विदित हों कि जिले के दोनों जनपदों द्वारा युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रस्ताव सिक्योर पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति के बाद लगभग 70 बालिका शौचालय निर्माण कार्य आगामी सप्ताह से अलग अलग ग्राम पंचायतों में नियत स्थानों पर आरंभ हो जाएंगे। जिला पंचायत कोरिया के मुख्यकार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार सबसे पहले जिले में बालिकाओं के विद्यालय परिसर में शौचालय कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग से सूची मंगाकर आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता क्रम में लगभग 70 स्थानों पर शौचालय निर्माण कार्याे की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए जा रहे हैं। शौचालयों की स्वीकृति के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से बंद पड़े बोरवेल की सूची लेकर उपयोगिता के आधार पर वीबीजीरामजी योजना के अंतर्गत सेंड फिल्टर कार्य तथा मुक्तिधाम शेड के कार्यों को कराया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





