छत्तीसगढ़

फरसवानी उप शाखा नहर कार्य के लिए 9.41 करोड़ रूपए की स्वीकृति

Nil dhankar
19 April 2023 1:12 PM IST
फरसवानी उप शाखा नहर कार्य के लिए 9.41 करोड़ रूपए की स्वीकृति
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत फरसवानी उप शाखा नहर में लाईनिंग का मरम्मत एवं पक्के कार्य के लिए 9 करोड़ 41 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 14032 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

करौली उद्वहन योजना कार्य के लिए 3.98 करोड़ रूपए की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा की करौली उद्वहन योजना में मोटर पम्प सेट बदलना एवं नहर में पक्की चैनल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 98 लाख 21 हजार रूपए की प्रशासकीय मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 287 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

सिपकोना वितरक नहर कार्य के लिए 35.68 करोड़ रूपए की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की तांदुला परियोजना के सिपकोना वितरक नहर माईनरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 35 करोड़ 68 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 13704 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Next Story