छत्तीसगढ़

विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 18 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति

jantaserishta.com
2 Nov 2020 5:17 PM IST
विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 18 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति
x

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 18 करोड़ 13 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 348 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा जारी आदेशानुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड तिल्दा के पचरी जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 71 लाख 31 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। कार्य के पूर्णता से 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। तिल्दा के केवरडीह जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 79 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। विकासखण्ड धरसींवा के भटगांव स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख 63 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। कार्य के पूरा होने से 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अभनपुर की भलेरा डायवर्सन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 28 लाख 82 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। योजना के पूरा होने से 99 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड आरंग के कोल्हान नाला पर सकरी स्टाप डेम निर्माण के लिए दो करोड़ 98 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 64 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के कुरदा खैरा एनीकट काजवे निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 83 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। साजा के तोरन-साजन एनीकट कम रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकासखण्ड कांकेर की साल्हेटोला महानदी पुल के ऊपर रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 88 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। विकासखण्ड कांकेर की कानागांव चिनार नदी पर रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story