
रायपुर: नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 52 लाख 22 हजार रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन कार्याें में ग्राम बरौदा रणचंडी में लब्भु बांधे के खेत से फॉर लाइन तक नाला सफाई एवं गहरीकरण हेतु 7 लाख 50 हजार रुपये, गुमा में टार नाली उन्नयन कार्य नरसिंगपुर मोड़ से गुमा के नरेश यादव के खेत तक के लिये 04 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम घोंट में पनखट्टी तालाब गहरीकरण कार्य हेतु 09 लाख 96 हजार रुपये कठिया में गौठान से पक्का रोड की ओर टार नाली उन्नयन कार्य हेतु 01 लाख 44 हजार रुपये तथा पक्का रोड से तालाब तक टार नाली सफाई एवं गहरीकरण कार्य हेतु 1 लाख 44 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





