रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 4 पहुंच मार्गों के कांक्रीटीकरण के लिए 59 लाख 83 हजार की स्वीकृति

रायपुर: भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत पहुंच विहीन शासकीय भवनों तक पक्का पहुंच मार्ग निर्माण के अंतर्गत 4 सड़को के कांक्रीटीकरण के लिए 59 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। बृजमोहन अग्रवाल के प्रस्ताव पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मठपुरैना में सड़क से अंदर शाला भवनो तक सीसी रोड निर्माण के लिए 18 लाख 71 हजार, शासकीय प्राथमिक शाला भाटागांव बस्ती में सड़क से भवन तक सीसी रोड निर्माण 18 लाख 50 हजार, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमर हॉस्पिटल भाटागांव के लिए पहुंच मार्ग निर्माण 10 लाख 52 हजार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चंगोराभाठा रायपुर में मेन रोड से भवनों तक सीसी रोड निर्माण 12 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांक्रीटीकरण से स्कूल आने जाने वाले बच्चों व अस्पताल जाने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





