छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 73 अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश जारी, देखें लिस्ट

HARRY
25 Jun 2022 3:28 AM GMT
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 73 अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश जारी, देखें लिस्ट
x

रायपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के लिए 73 चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। प्रावीण्य सूची एवं चयन सूची जिले की वेबसाईट www.raipur.gov.in पर अवलोकन की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों का मानदेय जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डी.एम.एफ.) से देय होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय माना कैम्प, रायपुर में 9 पदों, बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव में 1 पद, पंडित आर. डी.तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों तथा बी.पी.पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यग उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में 23 पदों सहित कुल 73 पदों हेतु प्रावीण्यता के आधार पर चयनित अभ्यर्मियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया हैं।

उन्होंने बताया कि नियुक्ति आदेश रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से चयनित अभ्यर्थीयो के पते पर भेजा जा रहा हैं। अभ्यर्थी नियुक्ति आदेश जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर भी प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story